ब्राह्मण समाज में कोषाध्यक्ष आर बी.शर्मा ने ध्वजारोहण किया
दल्लीराजहरा :- । लौह अयस्क नगरी में सुबह से हो रहे रिमझिम बारिश के बीच सोमवार 15.08.2022 को प्रातः 9 बजे आजादी की 75 वां वर्षगांठ अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज भवन दल्लीराजहरा के प्रांगण में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी के निर्देशन में कोषाध्यक्ष आर.बी.शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
इस अवसर पर आर.के.द्विवेदी, कमल शर्मा, बृजभूषण पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय, बी.के.मिश्रा, ऋषिकेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में बच्चे व अन्य लोग उपस्थित थे।राष्ट्र गान के पश्चात भारत माता की जय घोष,वन्दे मातरम, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, देश को गुलामी से आजादी दिलाने वाले उन सभी वीर सपूतों ,शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन, वंदन व स्मरण करते हुए तीन बार जय हिन्द के गगन भेदी नारे लगाने के बाद उपस्थित सभी लोगों को आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी गई व मिष्ठान वितरण किया गया।
Central News india से बालोद जिला प्रमुख प्रदीप सहारे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.