प्राथमिक शाला गंगरेल में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर बच्चों को पाठ्य सामग्री और मिठाई बांटी गई।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शाला की शिक्षिका श्रीमती शशि कैवर्त एवं शिक्षक श्री रघुलाल अहिर जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया l ध्वजारोहण होने के बाद इस उपलक्ष्य में श्रीमती सावित्री कटकवार, श्री शिवशंकर कटकवार, आरती, जितेंद्र, ममता जी की तरफ से स्कूल के सभी छात्रों को पाठ्य सामग्री और मिठाई बांटकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने देश भक्ति गीत एवं नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दामोदर राठौड़ (जनपद सदस्य) अशोक चौहान (पंच) चमरू सिंह, रामशंकर ग्रामीण शाला प्रबंधन के समिति गण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.