बकाया भुगतान को लेकर गन्ना उत्पादक किसानों का धरना आज ,ट्रैक्टर रैली भी निकालेंगे
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।जिला गन्ना उत्पादक किसानों के द्वारा आज सुबह 11 से 4 बजे तक नया बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया जायेगा और ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।संघ के संरक्षक छगनलाल देशमुख ने सीएनआई न्यूज को बताया यह रैली व धरना गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर दिया जा रहा है।उन्होंने बताया गन्ना बिक्री की बकाया अंतर की राशि को 15 अगस्त तक भुगतान नहीं करने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया था ।उन्होंने बताया तय समय सीमा में समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया और अनेक बार शासन प्रशासन को इस विषय को लेकर अवगत कराया गया, लेकिन हमारी राशि को लेकर सरकार गंभीर नही है।बालोद ब्लाक अध्यक्ष मनोहर सिन्हा ने बताया धरना स्थल नया बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया जायेगा और ट्रैक्टर रैली दल्ली चौक, घड़ी चौक ,पुराना बस स्टैंड सदर रोड होते हुए मधु चौक से कचहरी चौक से धरना स्थल पहुंचेगी रैली को सफल बनाने को लेकर संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. तेजराम साहू,बालोद ब्लॉक गन्ना किसान संघ अध्यक्ष मनोहर सिन्हा,सचिव उमेश साहू लगातार गन्ना किसानों से संपर्क में लगे हुए हैं।धरना प्रदर्शन में लभभग 500सौ से अधिक किसानों की उपस्थिति और लगभग50से अधिक ट्रैक्टर लाने की बात कही जा रही हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.