Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 17, 2022

जीपीएम जिले के छात्रावासों में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला फरार आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार...

जीपीएम जिले के छात्रावासों में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला फरार आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार...

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

CNI NEWS जीपीएम/थाना मरवाही में प्रार्थी वीरेंद्र केवट निवासी बरौर एवं अन्य ग्रामीणों ने आदिवासी विभाग के छात्रावासों में भृत्य की नोकरी लगाने के नाम पर आरोपी श्याम दास वैष्णव एवं संतोष मिश्रा के द्वारा झांसा देकर पीड़ितों से एक-एक लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति आदेश की प्रति देने की लिखित रिपोर्ट पर थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 21/22 धारा 420, 34 भादवि दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान धारा 467, 468, 471 भादवि जोड़ा गया और प्रकरण के दो आरोपियों श्याम दास वैष्णव पिता प्रेमदास वैष्णव उम्र 53 साल निवासी मरवाही एवं सुंदर सिंह उइके पिता बंधु सिंह उइके 43 साल निवासी बरौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया था। एक आरोपी संतोष मिश्रा घटना के बाद से फरार था जिसकी पतासाजी पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण एलिसेला के द्वारा पुराने मामलों की समीक्षा के दौरान 06 मे से ऊपर के लंबित अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगांवकर के निर्देशन में थाना प्रभारी मरवाही के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए थे।

जीपीएम पुलिस प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार रिश्तेदारी और उनके परिचितों के घर दबिश दे रही थी। आरोपी संतोष कुमार मिश्रा पिता स्वर्गीय रामखिलावन मिश्रा उम्र 34 साल निवासी अड़भार थाना पेंड्रा को थाना मरवाही की टीम द्वारा आज अड़भार पेण्ड्रा से हिरासत में लेकर प्रकरण में विधिसम्यक कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नवीन मिश्रा एवं आरक्षक इन्द्रपाल आर्मो की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad