अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों ने पूर्ण की 75 किलोमीटर की गौरव पदयात्रा
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।देश की आजादी को 75 वर्ष पूर्ण होने पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए आजादी की गौरव यात्रा जिले के तीनों विधानसभा में 75 किलोमीटर की पदयात्रा 9 अगस्त से आरंभ करके 14 अगस्त तक की गई।पदयात्रा में तीनों विधायक अपने-अपने विधानसभा में 75 किलोमीटर की पदयात्रा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पूर्ण किया।
इस पदयात्रा में विधायकों ने अपने नेतृत्व में पदयात्रा आरंभ की एवं स्वयं भी पदयात्रा में शामिल रहकर गांव गांव में आजादी की लड़ाई में किए गए संघर्षों को याद करते हुए शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई।
डौंडी लोहारा विधानसभा
विधानसभा डौंडीलोहारा में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने मालीघोरी के कुकुर देव मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत क्षेत्र के कांग्रेस जनों को साथ लेकर गौरव यात्रा आरंभ किया एवं लगातार 75 किलोमीटर तक पदयात्रा करते हुए दल्ली राजहरा डौंडी एवं अंदरूनी क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर आजादी का अमृत महोत्सव में अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जोड़ते हुए पदयात्रा का समापन कुसुम को शामिल किया गया जहां पर संपूर्ण विधानसभा के हजारों लोगों ने एकत्रित होकर शहीदों की बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
------- बालोद विधानसभा----
आजादी की गौरव यात्रा कार्यक्रम में बालोद विधानसभा के पूर्व स्थित मौली माता मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत क्षेत्रीय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा एवं ब्लाक अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ,ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी,नगर अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने गौरव यात्रा में शामिल होकर विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए 75 किलोमीटर की पदयात्रा को बालोद के जयस्तंभ चौक में संपन्न किया। गौरव पदयात्रा के दौरान पढ़ने वाले गांव में पद यात्रियों का ग्रामीण जनों ने जोरदार स्वागत किया।
सन 1857 से आरंभ की गई स्वतंत्रता की लड़ाई में हजारों हजार क्रांतिकारी शहीद हुए उन शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए निकाली गई। गौरव यात्रा में कांग्रेस जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर,रतिराम कोसमा, क्रांति भूषण साहू,पीयूष सोनी,संजय चंद्राकर, मिथिलेश निरोटी, संजय साहू, सलीम खान विजयपाल बेलचंदन, नारायण साहू, मीना साहू,धनेश्वरी सिन्हा, ललिता पीमन साहू, केदार देवांगन, जागृत सोनकर,अनिल कटहरे, संजय बारले, मुकेश्वर साहू, जितेंद्र यादव, तोषण साहू,सुमन साहू,ममता साहू,अनिल लोढ़ा,गोपाल प्रजापति,भोलाराम देशमुख,रवि जायसवाल ,संतोष पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभाई हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.