सिवनी
कार्यवाही के विरोध में रेंजर वन कर्मचारियों ने जमा किए बंदूक, जताया विरोध
सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्
सिवनी। मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन और मध्य प्रदेश के अन्य वन कर्मचारी संगठनों द्वारा मंगलवार को कार्यवाही के विरोध में शासन द्वारा उन्हें सौपे गए 12 बोर बंदूक व 12 बोर पंप एक्शन गन रिवाल्वर अपने सरकारी विभाग में जमा विरोध जताया।
बारापत्थर स्थित पेच कार्यालय सिवनी में मंगलवार को सभी रेंजर व वन कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने बंदूक आदि जमा कर अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंप, अपना विरोध जताया। इस मौके पर नितेंद्र चिचखेड़े, प्रदीप बोपचे, स्वाति सिन्हा, रुचि पटेल, सौरव चौबे, राहुल उपाध्याय, आशीष खोब्रागडे, विलास डोंगरे, सपन ताम्रकार, व पेंच टाइगर रिजर्व के सभी कर्मचारी मौजूद थे।
विदित हो कि हाल ही में लटेरी में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा शासकीय कर्तव्य के निर्वहन के दौरान वन सुरक्षा में मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग में एक अपराधी की मृत्यु हो गई थी | जिसमें वन अधिकारियों और वनकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल अभिरक्षा में बिना मजिस्ट्रियल जांच के निरुद्ध कर दिया गया। जिसके कारण समस्त वन अधिकारियों एवं वन कर्मियों के द्वारा हुई इस पक्षपात पूर्ण कार्यवाही के विरोध में प्रशस्ति पत्र लेने से इंकार कर दिया गया और संगठन के आह्वान पर कल दिनांक 16 अगस्त 2022 को समस्त फील्ड स्टाफ प्रदाय किए गए शासकीय हथियार भी अपने-अपने जिला मुख्यालय अर्थात वनमंडल में जमा करने जा रहा है, जिसकी सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को एसोसिएशन और संगठन के माध्यम से पूर्व में भेजी जा चुकी है ।
आज के विरोध स्वरूप 16 सर्किल से लगभग 50 से भी अधिक वन मंडल के वन अधिकारी और वन कर्मचारियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र का बहिष्कार किया गया है जिसको अपार जनसमर्थन प्राप्त हुआ है इसी तारतम्य में कल आग्नेय शस्त्र जमा किए जाएंगे। अमित सोनी अध्यक्ष स्टेट फाॅरेस्ट रेंज ऑफिसर्स (राजपत्रित) एसोसिएशन
वन वॄत्त सिवनी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.