रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर..ग्राम मरही कापा करगी खुर्द कोटा स्थित बाबा कुटिया में पंडित अभिषेक जी गौतम जैसीनगर सागर मध्यप्रदेश से पधारे आचार्य के द्वारा तथा बाबा कुटिया के पूज्य संत श्री राजारामदास जी महाराज के नेतृत्व एवं देखरेख में पार्थिव शिवलिंग निर्माण का कार्यक्रम दिनांक 1 अगस्त 2022 से 8 अगस्त 2022 सोमवार तक किया गया । पार्थिव रूद्र निर्माण प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होने के पश्चात दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक रुद्राभिषेक प्रतिदिन किया गया। इस आयोजन के लिए मरही कापा ,करगी खुर्द , करगी कला, कोटा , चिचिरदा, छतौना, बिलासपुर एवं आसपास के समस्त ग्रामों के शिव भक्त श्रद्धालुओं ने बाबा कुटिया में आकर पार्थिव रूद्र निर्माण कर अपना जीवन कृतार्थ किया ।
साथ ही तन , मन से सहयोग कर पुण्य के भागीदार बने। दिनांक 8 अगस्त 2022 को हवन एवं कन्या भोज, प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित जनों ने ये इच्छा व्यक्त की कि आने वाले वर्ष में ऐसे ही हर्ष उल्लास के साथ पुनः आयोजन हो। उल्लेखनीय है ग्राम करगी खुर्द से 1 किलोमीटर की दूरी पर बाबा कुटिया में हनुमान जी महाराज, माता रानी दुर्गा जी और भगवान भोलेनाथ का मंदिर है , जहां प्रतिदिन सायंकाल सायंकाल भजन कीर्तन का कार्यक्रम होता है । बाबा कुटिया से जुड़े हुए सभी भक्तों एवम पूज्य सन्त श्री राजारामदास जी ने आसपास के ग्रामीण जनों तथा पार्थिव शिव लिंग निर्माण करने वालों का धन्यवाद किया। मरही कापा के समस्त ग्रामीण जन तथा डॉक्टर साहू , सुरेश कुमार चौहान, अमन, राजू चौहान, हीरा राम, विजय साहू, ओम प्रकाश सेंगर, संतोष, रोहित , डॉक्टर साहू जी, रवि सिंह बघेल, शिवशंकर नामदेव, प्रमोद कुमार सिमरे, विनोद गुप्ता, पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ,संतोष कुमार केशरवानी, अंकित कुमार, पम्मी बाजपेई , सुधा श्री त्रिवेदी , दुबे परिवार, सुशीला, अमिता श्वेता, दिव्या, संतोष नामदेव, घनश्याम नामदेव, प्रमोद , अंकुर सिमरे, डॉक्टर मोहन लाल पटेल, विकास पटेल आदि सहित मरही कापा के ग्रामीणों ने मातृ शक्तियों सहित सपरिवार कुटिया में पंहुच कर रुद्रनिर्माण में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया व पुण्यलाभ लिया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.