रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर से 10 किलोमीटर दूर ओमकारा स्पोर्ट्स क्लब खेलगाँव नवा गाँव के मानशी श्याम और साधना श्याम का चयन कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर जिले की टीम में हुवा है इस संबंध में जानकारी देते क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया कि शालेय कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 के अंतर्गत बिलासपुर संभाग शालेय कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंडी में अध्ययन करने वाली मानशी श्याम बालिका वर्ग 19 वर्ष और साधना श्याम 17 वर्ष बालिका वर्ग में बिलासपुर जिले की शालेय कबड्डी टीम में हुवा है बुधवार को बिलासपुर संभाग स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा में सुबह 10 बजे से किया जाएगा इसमें चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगे मानशी और साधना श्याम का चयन ब्लॉक व जिला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर किया गया है ये दोनों खिलाड़ी ओमकारा स्पोर्ट्स क्लब खेलगाँव खेलमैदान में सुबह शाम अभ्यास करते है इन खिलाडीयो के चयन होने पर सिनियर खिलाड़ी विक्की जायसवाल, गोविन्दा जायसवाल, गोपाल सिंह श्याम, अजय श्याम, संजय मरावी, ईश्वर सिंह श्याम, रमेश श्याम, राजेन्द्र कैवर्त, प्रकाश जायसवाल (जेलप्रहरी), व खेलमैदान संरक्षक गुलाब सिंह श्याम ने बधाई व शुभकामनाएं दी है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.