नियमितीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का बीस से अनिश्चित कालिन हड़ताल
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर -छुरिया छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारिओं के आह्वान पर राजनांदगांव जिले के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी दुर्ग संभाग के उपाध्यक्ष हारुन मानिकपुरी के नेतृत्व में 20अगस्त को राजधानी रायपुर कुच करेंगे। उल्लेखनीय है कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की लंबित मांग एवं कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के जन घोषणा पत्र में नियमितीकरण की मांग को पूरी करवाने आर-पार की लड़ाई लड़ने के मुड में है आप कोबता दें कि सरकार बनने से कांग्रेस नेताओं ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मंच में आकर वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती है तो दस दिन के भीतर दैनिक वेतन भोगियों को नियमितीकरण किया जाएगा ,सरकार बनने के बाद मुख्मंमंत्री भूपेश बघेल ने दैनिक वेतन भोगियों के मंच में बतौर मुख्यअतिथी आकर एक साल में नियमितीकरण करने की बात कही किन्तु तीन साल बाद भी कोई सुध नहीं लिया।जिससे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सरकार से बेहद नाराज है और अपनी मांग को लेकर आगामी 20अगस्त से अनिश्चित कालिन हड़ताल पर जा रहें है जिससे विभाग में होने वाले नुकसान की संपुर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी उक्त जानकारी दुर्ग संभाग के उपाध्यक्ष हारून माणिकपूरी ने प्रदान की है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.