Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 18, 2022

थाना छुईखदान पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी निकेतन साहू पिता टेसू राम साहू उम्र 22 साल साकिन ग्राम मानिकचौरी थाना छुईखदान को किया गया गिरफ्तार

 


संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट

*थाना छुईखदान जिला खैरागढ- छुईखदान गंडई (छ.ग.)*        

                                        *थाना छुईखदान पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी निकेतन साहू पिता टेसू राम साहू उम्र 22 साल साकिन ग्राम मानिकचौरी थाना छुईखदान  को किया गया गिरफ्तार* 


 *हार्वेस्टर में रेत, गिट्टी डालने से इंजन खराब होने से संदेह पर हुआ विवाद* 


*आरोपी निकेतन साहू द्वारा सायकल से जाकर खेत में कुल्हाडी से भैया राम साहू पिता देवनाथ साहू उम्र 56 साल साकिन मानिकचौरी के सिर में 2-3 बार हमला कर दिया गया वारदात को अंजाम*


*आरोपी के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरम टंगिया पुलिया के नीचे पानी से बरामद*


*घटना में प्रयुक्त सायकल, आरोपी के कपडे, मोटर सायकल किया गया प्रकरण में जप्त*

   

श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री रामगोपाल गर्ग, माननीय पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा, माननीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती नेहा पांडे, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश साहू एवं थाना स्टाप के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए दिनांक 16.09.2022 को सूचक निकेतन साहू पिता टेसू राम साहू उम्र 22 साल साकिन ग्राम मानिकचैरी का थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि भैया राम साहू पिता देवनाथ साहू उम्र 56 साल निवासी मानिकचौरी को टंगिया से 2-3 बार मारकर सिर में चोंट पहुँचाया है व खेत में पड़ा हुआ है, भैया राम साहू के परिवार के साथ हार्वेस्टर में रेत, गिट्टी डालने को लेकर विवाद चल रहा है उनके शिकायत करने से परेशान हो गया है सूचना पर हमराह स्टाप, पेट्रोलिंग पार्टी एवं डायल 112 को भी तलब कर मौके पर जाकर तस्दीक किया। भैया राम साहू पिता देवनाथ साहू का शव सुगन लोधी के खेत में धान के बीच पड़ा हुआ था शव को पानी से खेत के मेड़ में निकाल कर समक्ष पंचान को धारा 175 जा0फौ0 का समंस तामिल कर शव पंचनामा किया, फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी कराया गया। मौके का निरीक्षण कर घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार किया पश्चात शव एवं आरोपी निकतेन साहू को हिकमत अमली से छुईखदान लाया गया। आरोपी निकेतन साहू को थाना में सुरक्षार्थ रखा मौका निरीक्षण शव पंचनामा गवाहों से पूछताछ एवं मर्ग जांच व आरोपी के कथन से प्रथम दृष्टया आपसी रंजिस हार्वेस्टर के इंजन में रेत, गिट्टी डाल देने की विवाद को लेकर शिकायत से परेशान होकर आरोपी निकेतन साहू पिता टेसू राम साहू के द्वारा भैया राम साहू पिता देवनाथ साहू उम्र 56 साल को टंगिया से 2-3 बार सिर में चोंट पहुँचा कर जान से मार देना पाया गया। जो कि अपराध धारा 302 भा.द.स. का घटित होना पाया जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी  निकेतन साहू के निशादेही पर घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त किया गया है। आरोपी के कपड़े एवं घटना में प्रयुक्त सायकल आरोपी के घर से जप्त किया गया है। थाना आते समय प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया है। आरोपी निकेतन साहू पिता टेसू राम साहू उम्र 22 साल साकिन ग्राम मानिकचैरी थाना छुईखदान जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को विधिवत गिरफ्तार कर मान. न्यायालय में ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।


   ➡️ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक श्री राजेश साहू,  सउनि. नारायण लाल सिन्हा, ज्ञानसिंह कोरेटी, प्र.आर. 08 केदार सिंह राजपूत, 1416 कमलेश श्रीवास्तव, प्र.आर. 552 नंदकिशोर वैष्णव, आर. 1631 रवेन्द्र नेताम, आर. 810 कुलेश्वर साहू, आर. 1180 जयेश साहू, आर. 1731 उदयशंकर बरेठ, आर. 416 विनोद पोर्ते, आर. 1026 देवलाल ध्रुव, आर. 623 सुशील साय पैंकरा, आर. 1302 प्रमोद लाउत्रे, आर. 04 बलराम सिंह नेताम, आर. चालक 1592 भूषण लाल चन्द्रवंशी एवं डायल 112 वाहन चालक लालचंद वर्मा की महत्वपुर्ण एवं सराहनीय भूमिका रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad