Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 24, 2022

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ का त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में स्थित बैकुंठपुर में 25 सितम्बर को प्रारंभ होगा।

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ का त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में स्थित बैकुंठपुर में 25 सितम्बर को प्रारंभ होगा। 




अधिवेशन में आंगनबाड़ियों में कार्यरत् कार्यकर्ता व सहायिकाओं की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी



दल्लीराजहरा :-भारतीय मजदूर संघ बालोद के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 

आंगनबाड़ी कर्मचारियों का एक दिवसीय अधिवेशन 25 -09-2022 को कोरिया जिले में रखा गया है।

     भारतीय मजदूर संघ व अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ का त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में स्थित बैकुंठपुर में 25 सितम्बर को प्रारंभ होगा। अधिवेशन में आंगनबाड़ियों में कार्यरत् कार्यकर्ता व सहायिकाओं की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी 


तथा सरकारी कर्मचारी घोषित करने, जब तक सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता तब तक न्यूनतम वेतन देने, भविष्य निधि, ग्रैजुएटी सहित अन्य अनेक विषयों पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जायेगी तथा अनेक प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार व राज्य सरकार को भेजे जायेंगे।


    प्रेस को उक्ताशय की जानकारी देते हुये भामसं के जिला मंत्री बालोद मुश्ताक अहमद  ने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंहदेव करेंगी, वे स्वयं ही एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी है। अधिवेशन का समापन भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल करेंगे।


 विज्ञप्ति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुमनमति केराम, महामंत्री गुरमीत कौर, उपाध्यक्ष सोनिया मरावी तथा अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय मंत्री आईशा खान ने प्रदेश की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बहनों से अधिवेशन में उपस्थित रहने का आव्हान किया है। अधिवेशन में सरगुजा, बस्तर, बिलासपुर, रायपुर तथा दुर्ग संभाग की कार्यकर्ता व सहायिका बहने उपस्थित रहेंगी।






सेंट्रल न्यूज़ इंडिया से बालोद जिला ब्यूरो प्रमुख प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad