ग्राम घासीपुर में केबल छतरी सेटिंग करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत रतनपुर पुलिस जाँच में जुटी
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घासीपुर में केबल छतरी सेटिंग करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घासीपुर निवासी गणेश राम साहू पिता राजा राम साहू उम्र 26 वर्ष अपने घर की छत में केबल छतरी सेटिंग कर रहा था की इसी दौरान उसे बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत ही गयी। करंट की चपेट में आने के बाद परिजन तत्काल गणेश को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर लेकर पहुँचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर द्वारा गणेश साहू को मृत घोषित कर दिया। रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.