नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी चन्द घण्टे में किया गया गिरप्तार
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर... दिनांक 24 सितंबर.2022 की शाम करीबन 03 बजे स्कूल से लौट रही नाबालिक बालिका को ग्राम जरगा निवासी आरोपी आशाराम यादव पिता सुरेश यादव उम्र 18 वर्ष 04 माह निवासी जरगा का बालिका का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने लगा, घबराई बालिका द्वारा भागकर अपने घर वालों को घटना के संबंध में जानकारी दी गई। तब बालिका एवं उसे परिजनों द्वारा घटना की सूचना चौकी बेलगहना में दी गई। की सूचना पर चौकी बेलगहना द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये धारा 341,354 भादवि एवं 08 पाक्सो एक्ट अन्तर्गत आरोपी आशाराम के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा महिला संबधी अपराधों त्वरित कार्यवाही करने हेतु प्राप्त निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुये, बेलगहना पुलिस टीम द्वारा रिपोर्ट दर्ज होने के चन्द घण्टो में ही आरोपी आशाराम को गिरप्तार किया गया है। गिरप्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। स्कूल आती जाती बालिकाओं पर छिटाकशी करने वाले एवं स्कूल मार्ग पर खड़े होकर आवारागर्दी करने वाले युवको पर भी कार्यवाही की जायेगी ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.