Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 27, 2022

जुआ एक्ट के तहत तारबहार पुलिस ने की वैधानिक कार्यवाही

 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


बिलासपुर -  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तारबहार पुलिस ने व्यापार विहार में रेड कर आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, पेन एवं 2100 रूपये नगदी जब्त कर आरोपी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

             इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तारबहार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारूल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेंद्र जायसवाल के द्वारा जुआ , सट्टा , अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाते हुये कार्यवाही करने के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में मुखबिर लगाया गया था। मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति रूपये पैसों का दांव लगाकर एटीएम चौक व्यापार विहार बिलासपुर के पास पान ठेला में सट्टा - पट्टी लिखकर जुआ खिला रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर सउनि अल्फोन्स टोप्पो , हमराह स्टाफ आरक्षक पवन बंजारे एवं गवाहों के साथ जाकर रेड किया गया। वहां आरोपी राहूल नायक पिता सोमिएल नायक उम्र 24 वर्ष निवासी खुदीराम बोस चौक बिलासपुर के कब्जे से एक सट्टा - पट्टी जिसमें अंको में कुल 5400 रूपये लिखा तथा सट्टा - पट्टी की नगदी रकम 2100 रूपये व एक डॉट पेन को गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस द्वारा कब्जा किया गया। तारबहार थाना में अपराध क्रमांक 217/2022  - 4 (क) जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया , जिसमें सउनि अल्फोंस टोप्पो , आरक्षक पवन बंजारे , सज्जू अली का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad