Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 11, 2022

रायपुर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा डोंगरगढ में विराजमान माँ बमलेश्वरी देवी दर्शन यात्रा

 रायपुर से शुरू होगी निःशुल्क  बस सेवा डोंगरगढ में विराजमान माँ बमलेश्वरी देवी दर्शन यात्रा






महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर मां बम्‍लेश्‍वरी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: फिर शुरू होगी डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा, नि:शुल्क होगी बस सेवा।

कोरोना काल के दो साल बाद फिर से नि:शुल्क डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा पर ले जाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।


शारदीय नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक प्रतिदिन चार बसों से श्रद्धालुओं को राजधानी से डोंगरगढ़ स्थित बमलेश्वरी माता का दर्शन करने ले जाया जाएगा। यात्रियों को नाश्ता, भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा नि:शुल्क की जाएगी।

कालीमाता अन्नादान भंडारा समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, पोल्ले ने बताया कि चार बस प्रतिदिन सुबह 9 बजे डोंगरगढ़ के लिए रवाना होगी। दर्शन के उपरांत रात्रि आठ बजे असी बस से श्रद्धालु वापस लौटेंगे। इसके बाद बस फिर रात्रि नौ बजे डोंगरगढ़ के लिए निकलेगी और दूसरे दिन सुबह आठ बजे वापस राजधानी पहुंचेगी। इस तरह एक बस दो बार प्रस्थान करेगी। चार बसों के कुल आठ फेरे लगेंगे। एक बस में 60 यात्री रवाना होंगे। एक बार में चार बसों में 240 यात्री जाएंगे। सुबह-रात दो बार में कुल 480 यात्री नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे।

27 को दिखाएंगे हरी झंडी

नवरात्र के पहले दिन 26 सितंबर को अतिथिगण हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करेंगे। यात्रा के लिए पंजीयन कराना होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad