Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 23, 2022

कुमर्दा के लक्ष्मण भरदा में जल संरक्षण व संवर्धन पर संगोष्ठी का आयोजन लक्ष्मण भरदा में गंगा आरती भाजपा नेता पदाधिकारी हुए शामिल ।

 रिपोर्टर ... राधेश्याम शर्मा 

स्थान ... छुरिया . छत्तीसगढ़

कुमर्दा के लक्ष्मण भरदा में जल संरक्षण व संवर्धन पर संगोष्ठी का आयोजन

लक्ष्मण भरदा में गंगा आरती 

भाजपा नेता पदाधिकारी हुए शामिल ।


कुमर्दा भाजपा मंडल में

सेवा सप्ताह पखवाड़े के अंतर्गत जल संवर्धन एवं जल संरक्षण के विषय पर प्रदेश व जिला के निर्देश पर कुमर्दा मंडल के लक्ष्मण भरदा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, महिलाओं को इस विषय पर जानकारी दी गई


जिसमें प्रमुख रुप से कैलाश शर्मा प्रदेश मंत्री भाजयुमो,एकांत चंद्राकर जनपद उपाध्यक्ष,अनिरुद्ध चंद्राकर पूर्व मंडल अध्यक्ष, गोपाल साहू मंडल अध्यक्ष,बोधन साहू मंडल महामंत्री, भारती देवांगन महिला मोर्चा अध्यक्ष, ओमप्रकाश साहू, रजवंतीन यादव, महाबाई नेताम, दुर्गादेवांगन, सुखवंतीन बाई, बिशाखा बाई, फुलवंतिन बाई, जानकी बाई, यशोदा बाई, पेमिन बाई, अबीर बाई, सुखम बाई, तीलेश बाई व ग्राम के महिला तथा ग्राम वाशी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



इस विषय पर अपने संबोधन में प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंत्री कैलाश शर्मा ने कहा कि भूमिगत जल के अत्यधिक उपभोग के कारण वर्तमान समय में जल स्तर निरंतर नीचे गिरता जा रहा है, इस समस्या को रोकने के लिए मानव को वन एवं वनस्पति को बढ़ावा देकर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अपनाकर भौम जल स्तर की वृद्धि हेतु उचित कार्य करना चाहिए।

इस विषय पर कुमर्दा मंडल भाजपा अध्यक्ष गोपाल साहू जनपद उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर पूर्व मंडल अध्यक्ष छुरिया अनिरुद्ध चंद्राकर, महामंत्री बोधन साहू, भारती देवांगन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जल सभी जीव-जन्तुओं की जीवन रेखा है। इस कथन का ऐतिहासिक सत्यापन प्राचीन मानव सभ्यताएँ करती हैं। परन्तु यह निराशाजनक सत्य है कि पृथ्वी का तीन- चौथाई भाग जल मनुष्य की पेयजल व घरेलू उपयोग सम्बन्धी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा है। जिन ऐतिहासिक व महत्त्वपूर्ण नदियों के किनारे प्राचीन सभ्यताएँ विकसित हुई थी सभी प्रदूषण की मार झेल रही हैं। नदियों का 70 प्रतिशत जल प्रदूषित हो चुका है। सागरों का खारा पानी पीने योग्य नहीं हैं। नदियों की भाँति प्राकृतिक झीलों में भी शहरों व औद्योगिक क्षेत्रों का कचरा बहाया जा रहा है। भूगर्भ जल जो कि सर्वाधिक सुरक्षित माना जाता है रसायनों व उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग के कारण प्रदूषित हो रहा है। मोदी जी का संदेश सेवा सप्ताह के माध्यम से लोगों तक जल संरक्षण का पहुंचाना है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad