सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर -मारूती मंगलम, श्री हनुमान मंदिर गुढ़ियारी में कथा वाचक पंडित धर्मवीर जी ब्रजवासी वृन्दावन वाले के श्रीमुख से कथा का श्रवण प्रतिदिन श्रोता कर रहे हैं।
आज छठवें दिन शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन एवं भगवान श्रीकृष्ण मनमोहक सजीव झांकियो का दर्शन श्रृद्धालुओं ने किया। वहीं भगवान गोवर्धन को सजाई छप्पन भोग की झांकी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
पं.धर्मवीर जी ने कहा कि अगर मनुष्य गृहस्थाश्रम में रहकर भी कुछ समय सच्चे मन से भगवान की भक्ति आराधना करें तो वह निश्चित ही मोक्ष मार्ग की ओर प्रस्थान कर श्रीहरि विष्णु भगवान के सानिध्य का सुख प्राप्त करने का हकदार होगा।
बाल गोपाल कृष्ण ने अपनी नटखट लीला से सभी श्रृद्धालुओं का मन मोह लिया।
कथा समाप्त होने पर भगवान की आरती के पश्चात सभी भक्तों को छप्पन भोग प्रसाद वितरित किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.