कलेक्टर ने कक्षाओं, छात्रावास कक्ष, शिक्षकों के संयुक्त में बैठक व्यवस्था और लाईब्रेरी का भी अवलोकन किया
कलेक्टर श्री महोबे ने बच्चों से चर्चा करते हुए विद्यालय में बच्चों के उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली
कलेक्टर ने एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के बच्चों से चर्चा करते हुए बच्चों के अध्यापन कार्यों में लिए जा रहे रूचि की प्रंसशा भी की
कवर्धा, 03 सितंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम तरेगांव जंगल में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने संस्थान के विभिन्न कक्षाओं, कम्यूटर लैब, संगीत कक्ष, लैब तथा छात्रावास भवन के शयन कक्ष, रसोई कक्ष सहित शौचालय का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान कक्षाओं और छात्रावास कक्ष के अलावा शिक्षकों के संयुक्त बैठक व्यवस्था सहित लाईब्रेरी का भी अवलोकन किया।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट.*



























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.