दिनॉंक 02.09.2022 की रात्रि को थाना कवर्धा पुलिस पेट्रोलिंग शहर में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु पेट्रोलिंग ड्युटी पर थी, कि रात्रि 11 से 11/30 बजे करीबन् वीरस्तंभ चौक में स्कार्पियो वाहन सवार दो व्यक्तियों द्वारा शराब के नशे में आम लोगों को गाली-गलौच कर हंगामा हुडदंग कर रहे हैं, कि सूचना थाना कवर्धा में प्राप्त होने पर थाना कवर्धा की पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को वीरस्तंभ चौक में जाकर आवश्यक समझाईस दिये जाने सूचित किया गया। पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहूंचकर स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 08 ए एफ 6875 मे सवार व्यक्ति राजेन्द्र कुमार अनंत एवं मिथलेश भट्ट को समझाईस दिये जाने का प्रयास किया गया। जो उक्त दोनों व्यक्ति पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी में कर्त्तव्यरत् आरक्षकों को देखकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए अश्लील गाली-गलौच कर उनकी बातों को ना मानकर आरक्षको के शासकीय कार्य में व्यवधान उत्तपन्न करते हुए जबरन् उनसे मारपीट कर चोट पहूंचाकर उनकी वर्दी को फाड़ दिये जिस पर मौके पर उपस्थित शहरवासियों द्वारा शराब के नशे में धुत व्यक्तियों से बीच-बचाव किये। हुडदंग व्यक्तियों द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के शासकीय कार्य में व्यवधान उत्तपन्न कर कर्त्तव्यरत् आरक्षकों से अश्लील गाली-गलौच कर मारपीट कर चोट पहूंचाने पर थाना कवर्धा में उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध 636/22 धारा 294,186,35,.33,34 भादवि का अपराध कायम कर आरक्षक का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया एवं आरोपी के स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 08 ए एफ 6875 को जप्त कर आरोपी राजेन्द्र कुमार अनंत पिता स्व. गनीराम अनंत निवासी हरिनछपरा बीचपारा कवर्धा एवं मिथलेश भट्ट पिता हरिराम भट्ट निवासी ग्राम घोठिया थाना कवर्धा की विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही कर रिमांड में भेजा गया है।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.