Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 23, 2022

सेवानिवृत्ति पर विकास अधिकारी जे.के. गजेन्द्र को ससम्मान विदाई



पिथौरा। पिथौरा जनपद पंचायत के विकास विस्तार अधिकारी जेके गजेन्द्र की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के अवसर पर जनपद कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। चार दशकों से पिथौरा जनपद में अपनी सेवा दे रहे श्री गजेन्द्र ने शासकीय सेवाकाल में सहयोग के लिये सभी अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। 

सेवानिवृत्ति पर श्री गजेन्द्र के ससम्मान विदाई के लिए जनपद कार्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें कर्मचारियों ने उन्हें फूल मालाओ से लाद दिया, शाल श्रीफल एवं उपहार सामग्रियाँ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह को  संबोधित करते हुए वर्तमान पदस्थ विकास विस्तार अधिकारी डी. एल.बरिहा, सेवानिवृत्त विभागीय कर्मचारी डी.आर. साहू, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी सुशील चौधरी, पत्रकार मनोहर साहू, रेशमलाल भारती, पुनीत सिन्हा ने श्री गजेन्द्र के दीर्घ शासकीय सेवा के दरमियान अपने संस्मरणों को साझा किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेवा ने उनके कर्तव्य परायणता की तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने शासकीय दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया गया।


प्रत्येक वित्तीय वर्ष में प्राप्त लक्ष्यों के विरुद्ध इनकी प्रगति हमेशा 100 फीसदी से अधिक रही। अपने सम्मान से अभिभूत और भावुक श्री गजेन्द्र ने मंच से ही सार्वजनिक तौर पर पिथौरा की धरती को साष्टांग प्रणाम करते हुए कहा कि यह मेरी कर्म भूमि है एक ही कार्यालय में चार दशको की सेवा का सफर स्थानीयजनों के स्नेह और सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने पूरे सेवाकाल के दरमियान प्राप्त सहयोग के लिए सभी पक्षों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन पंचायत इंस्पेक्टर सुखचरण चतुर्वेदी ने एवं आभार प्रदर्शन अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष उमेश दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एस डी ओ हेमंत डड़सेना, मनरेगा के पी.ओ. आर.के. दीवान, आरके पटेल, एमएल गजेंद्र, आईएस ठाकुर, सुभाष प्रधान, बसंती चौहान, सूर्यदेव तिवारी, अशोक साहू, यशवंत ध्रुव, मोतीलाल मालेकर, लोकेश नवरंगे, ममता देवांगन, रीना ठाकुर, तेजेन्द्र साहू, जे.बी. मानिकपुरी, नरेन्द्र वैष्णव, विनय गार्डिया सहित अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad