जानें लखनादौन नगर सरकार का समीकरण:- कांग्रेस भाजपा सहित निर्दलीय भी लगा रहे, जोर दीपावली के पहले हों सकता है गठन
सी एन आई न्यूज सिवनी लखनादौन से जयप्रसाद सल्लाम की रिपोर्ट
सिवनी जिले के लखनादौन नगर परिषद में 30 सितंबर को परिणाम सामने आ गए, जिसमें 7 वार्ड से निर्दलीयों ने चुनाव जीता था। 6 वार्डो से भाजपा के पार्षद चुने गए थे। वहीं कांग्रेस के सिर्फ दो पार्षद ही चुने गए, जिसके बाद लखनादौन नगर परिषद में सरकार बनाने के लिए जोड़ तोड़ शूरू हों गई। हालांकि अभी तक लखनादौन नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की घोषित नहीं हुई है।कयास लगाए जा रहे हैं कि लखनादौन नगर परिषद में दीवाली से पहले नगर सरकार की गठन प्रक्रिया अपना ली जाएगी। फिलहाल लखनादौन नगर परिषद से अध्यक्ष का सपना देखने वाले पार्षद सक्रिया नजर आ रहे हैं।
अनारक्षित महिला के लिए अध्यक्ष पद
लखनादौन नगर परिषद अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए है। लखनादौन नगर परिषद में वार्ड क्रमांक 1 से देवकी शिवकुमार झारिया, वार्ड क्रमांक 3 से श्रीकांत गोल्हानी, वार्ड क्रमांक 5 से मंजू किशन साहू वार्ड क्रमांक 6 से संगीता संजय गोल्हानी, वार्ड क्रमांक 11 से ममता राधेश्याम सोनी, वार्ड क्रमांक 13 से सविता गोलू कुमरे शामिल हैं।
पार्षद देख रहे अध्यक्ष बनने का सपना
बताया जाता है कि मंजू किशन साहू पूर्व की परिषद में अध्यक्ष थी। वर्तमान में वह दोबारा अध्यक्ष बनने का सपना देख रही है। वहीं दूसरी तरफ वर्षा श्रीकांत गोल्हानी और संगीता संजय गोल्हानी व ममता राधेश्याम सोनी भी अध्यक्ष बनने का सपना संजो रहीं हैं। हालांकि भाजपा का अध्यक्ष उसी समय बनेगा जब उन्हें दो निर्दलीय या दो कांग्रेस के लोग अपना समर्थन देंगे।
निर्दलियों के ऊपर डाल रहे डोरे
नगर परिषद लखनादौन में अध्यक्ष वहीं बनेगा जिन्हें निर्दलियों का सहयोग मिलेगा। फिलहाल लखनादौन नगर परिषद में निर्दलीय पार्षद भी प्रयास कर रहे हैं। किसी तरह वह एकजुट होकर कांग्रेसियों की मदद से नगर परिषद में कब्जा कर ले।7 निर्दलियों में 4 महिलाएं हैं।
निर्दलीय भी अध्यक्ष के लिए कर रहे प्रयास
सभी निर्दलीय एकजुट होते है तो उन्हें सिर्फ एक पार्षद की आवश्यकता पड़ेगी, ऐसे में वह कांग्रेस का समर्थन ले सकते है। वहीं निर्दलियों को यह भी उम्मीद है कि भाजपा में जितने ज्यादा दावेदार होंगे उतनी ज्यादा फूट डलेगी, जिससे क्रास वोटिंग होने की संभावनाएं हैं।
लखनादौन नगर परिषद में जिन निर्दलीय महिलाओं ने चुनाव जीता है, उनमें वार्ड क्रमांक 4 से विजुसा प्रदीप राजपूत, वार्ड क्रमांक 9 से अनीता संदीप जैन, वार्ड क्रमांक 10 से वर्षा विनोद जैन, वार्ड क्रमांक 12 से मीना गोल्हानी इनके अलावा वार्ड क्रमांक 2 में से सीताराम, वार्ड क्रमांक 8 संजय शुक्ला, वार्ड क्रमांक 15 से जिनेश बकोडे शामिल हैं। निर्दलियों में मीना गोल्हानी,विजुसा राजपूत, अनीता संदीप जैन और वर्षा विनोद जैन को प्रबल दावेदार माना जा रहा।
एकजुट होना चुनौती
निर्दलियों के साथ सबसे बड़ी समस्या उन्हें एकजुट रखने की है। फिलहाल भाजपा और निर्दलीय दोनों अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं और किसी भी तरह से पार्षद का विश्वास जीतने में लगे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.