मोहला चलो मोहला चलो जनजातिय आरक्षण बचाने
मोहला :-
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा मोहला मानपुर चौकी संगठन प्रदेश संगठन के निर्देशन में 32 प्रतिशत आरक्षण बहाली हेतु आंदोलन को विस्तार करते हुए जनजातिय विधायको का घेराव करने का निर्णय लिया है। विधानसभा क्षेत्र मोहला मानपुर के विधायक का घेराव दिन शुक्रवार 21 अक्टूबर को किया जाएगा।समस्त जनजातिय बन्धुओ से आग्रह है जनजातिय आरक्षण 32% से घटाकर 20% किये जाने के विरोध में
जनजाति समाज अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने का कष्ट करें जिससे सरकार पर दबाव बने। 32% आरक्षण जनजातियो का हक है जिसे हम लेकर रहेंगे ।
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के लापरवाही के कारण जनजातियो की आरक्षण में 12% की कटौती को जनजातिय समाज सहन नही करेगा। आरक्षण कटौती को लेकर जिला प्रवक्ता जन जातीय मोर्चा के टेकराम भंडारी जी ने अपील की है कि लापरवाह सरकार को उखाड़ कर नही फेक देगे तब तक जनजातिय चुप नही बैठेगा। जनजातिय वर्ग में पनप रहे आक्रोश को झेलने तैयार रहे निकम्मी सरकार।
जनजातिय एकता जिंदाबाद। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिंदाबाद।
टेकराम भण्डारी
जिला प्रवक्ता जनजातिय मोर्चा राजनांदगांव


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.