Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 6, 2022

नगर के विभिन्न नवरात्रि पंडालों में माता के दर्शन को पहुचें भाजपाई भाजपा द्वारा नवरात्रि पंडालो में किया गया माता का दर्शन , मांगा क्षेत्र के सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद

 नगर के विभिन्न नवरात्रि पंडालों में माता के दर्शन को पहुचें भाजपाई 


भाजपा द्वारा नवरात्रि पंडालो में किया गया माता का दर्शन , मांगा क्षेत्र के सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद



खैरागढ़ : नगर में माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूप एवं उनके अवतार की प्रतिमाएँ हर क्षेत्र में साज सज्जा के साथ स्थापित किया गया , खैरागढ़ नगर दशहरा उत्सव एवं नवरात्रि महोत्सव विगत कई सालों से क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवरात्रि के महापर्व पर विभिन्न आयोजनों के साथ कवि सम्मेलन ,


रास गरबा, दशहरा उत्सव जैसे इस महापर्व के संपूर्ण दिनों में जन जन के लिए यह आयोजन की शुरुवात की गई थी जो आज भी नगर के साथ साथ क्षेत्रवासियों के लिए केंद्र बना हुआ है , इस महापर्व में नगर के सभी नवरात्रि उत्सव के पंडाल प्रांगण में माता के दर्शन के लिए , जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ एवं युवा साथियों के साथ माता का आशीर्वाद लेने पहुँचे , जहाँ नगर में प्रत्येक नवरात्र उत्सव मंच पर माथा टेक कर प्रसाद सहित क्षेत्रवासियों के लिए आशीर्वाद मांगे ,

साथ ही हवन के पश्चात हर मंच पर भंडार का प्रसाद ग्रहण किया , हर मंच पर युवाओं एवं महिलाओ की उपस्थित एवं उनके सेवाओ का योगदान बहुत ही ऊर्जा प्रदान करने वाला था , आज इस पवित्र नवरात्रि में माताएं बहने माँ आदिशक्ति के सेवा के लिए बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहीं हैं

यह मातृ शक्ति के उत्थान के लिए भी समाज के बढ़ते हुए एक बेहतर कदम की ओर पथ प्रदर्शित करता है , पूर्व के भी सभी आयोजनों में खैरागढ़ का गरबा नृत्य महिला सशक्तिकरण के लिए बढ़ते कदम को दर्शा रहा है , आज महिलाओं द्वारा सेवा कार्यो में आगे आना ही सही मायने में नवरात्रि की विशेष पूजा है , निश्चित ही आगे भविष्य में यह सभी आयोजन युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता से यह समाज आज और सशक्त होगा ।


इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल , विकेश गुप्ता ,घम्मन साहू , आलोक श्रीवास , पार्षद विनय देवांगन , अजय जैन , रूपेंद्र रजक , कमलेश कोठले , महेश गिरी , नंद चंद्राकर ,नरेंद्र श्रीवास , शौर्यादित्य सिंह , निकेश सिंह ,रवि मानिकपुरी , अंकित अग्रवाल एवं समस्त पंडालों व मंच के सदस्यगण उपस्थित रहें एवं सभी के साथ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया ।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad