राजनांदगांव से संजू महाजन की रिपोर्ट
राजनांदगांव।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिवस पर जिला भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव द्वारा किसान मोर्चा सम्मान, पूर्व सैनिक सम्मान के द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित, पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सर्वप्रथम हीरेंद्र कुमार साहू जी जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ने संबोधित किया तत्पश्चात संतोष सिंह जी पूर्व सैनिक ,कोमल सिंह राजपूत जी उपाध्यक्ष प्रदेश किसान मोर्चा, मधुसूदन यादव जी प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं खूबचंद पारख जी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने संबोधित किया। संबोधित करते हुए जय जवान जय किसान की जय हो।सैनिको की सदा जय हो । किसान जो एक बीज खेत पर डालता है और हजार बीज खेत से पैदा करता है और पूरे देश का पालन पोषण करता है इसलिए उसकी जय हो। देश के आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा करते हुए जो सैनिक तिरंगे में लिपट कर आते हैं ऐसे सैनिकों को कोटि-कोटि नमन करते हैं। देश के किसान और सैनिक का हम सच्चे दिल से उनके प्रति कृतज्ञ जाहिर करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राजनांदगांव द्वारा शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।किसान मोर्चा से मुंशी राम उमराव कुमरदा, कृत लाल, मनबोध साहू छुरिया ,लक्ष्मण साहू श्रवण सिन्हा, अंबागढ़ चौकी, अनिल वर्मा डोंगरगढ़ ग्रामीण, मनोहर गेडाम डोंगरगढ़ शहर, पुरुषोत्तम साहू ,जयराम साहू राजनांदगांव उत्तर, गैद लाल साहू राजनांदगांव दक्षिण ,गोरेलाल साहू ,शारदा प्रसाद साहू घुमका, शिव प्रसाद साहू खैरागढ़ ग्रामीण, योगेश कुमार साहू राजनांदगांव ग्रामीण से सम्मानित किया गया। इसी तरह से पूर्व सैनिक सम्मान में एम आर डडसेना एयर फोर्स मास्टर वारंट ऑफिसर ,पी एल ठाकुर , प्रेम कुमार वैष्णव, गुमान दास साहू ,उमेश कुमार गंगबेर, संजय पावार ,आगेश्वर सिन्हा, नकुल राम साहू, युगल किशोर वर्मा ,कुलेश्ववा साहू ,सोहन सिंह चौहान ,नरेंद्र कुमार ,सावन कुमार वर्मा, चंदन सिंह, विनोद कुमार यादव ,राकेश नील कुसुम इन सभी पूर्व सैनिकों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खूबचंद पारख जी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, मधुसूदन यादव जी प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष ,सचिन सिंह बघेल महामंत्री जिला भाजपा, नीलू शर्मा प्रदेश प्रवक्ता, राजेंद्र गोलछा ज़िला उपाध्यक्ष, पूर्णिमा साहू प्रदेश कार्यकारिणी ,सावन वर्मा जिला उपाध्यक्ष, कोमल सिंह राजपूत उपाध्यक्ष प्रदेश किसान मोर्चा, आभा तिवारी उपाध्यक्ष जिला भाजपा, शिव वर्मा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, रघुवर वाधवा जी, हीरेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष किसान मोर्चा, श्रीमती ललिता कंवर सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव ,घासी राम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा, संतोष सिंह पूर्व सैनिक, हेमलाल वर्मा उपाध्यक्ष, कुंभ लाल साहू सह मीडिया प्रभारी, मनीष सोनी सोशल मीडिया प्रभारी ,चेतन साहू सह सोशल मीडिया प्रभारी, मोहर दास साहू कार्यकारिणी सदस्य, जिला किसान मोर्चा दुर्गा प्रसाद नायडू मंडल अध्यक्ष डोंगरगढ़ ग्रामीण, टाकेश सिंह अध्यक्ष घुमका मंडल, टामेश्वर साहू अध्यक्ष लाल बहादुर नगर, सुकृत दास साहू अध्यक्ष छुरियां मंडल, डामन लाल साहू अध्यक्ष मंडल कुमरदा ,गौरी शंकर गुरल्ले अध्यक्ष मंडल अंबागढ़ चौकी, देवानंद निर्मलकर, दीपक निर्मलकर संतोष साहू महामंत्री राजनांदगांव ग्रामीण छबि यदु एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन घासी राम साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन सावन वर्मा ने किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.