Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 2, 2022

नशा मुक्ति अभियान रैली को जॉइंट कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी


 जिला जनसम्पर्क कार्यालय

बलौदाबाजार-भाटापारा

बलौदाबाजार,2 अक्टूबर 2022/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर समाज कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही नशा मुक्ति अभियान रैली को सँयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोण्डे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ मद्य निषेध सप्ताह की शुरुआत की गयी। रैली संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से तहसील चौक,मुख्य मार्ग,गार्डन चौक,बस स्टैंड में समाप्त हुआ। इस रैली में बलौदाबाजार  विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में भारत माता वाहिनी दल के महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान वाहिनी सदस्यों द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता हेतु नशा मुक्ति के लिए नारे लगाए गये। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक आशा शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान एवं अन्य मादक द्रव्यों,पदार्थो नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु समुदाय में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए 2 से लेकर 8 अक्टूबर 2022 तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर आज प्रत्येक विकासखण्ड में भारत माता वाहिनी सदस्यों के द्वारा नशा मुक्ति रैली आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही पूरे सप्ताह भर अन्य विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।जिसमें नशामुक्ति प्रदर्शनी, रैली,वाद-विवाद,गोष्ठी का आयोजन।


अशासकीय कलामण्डली,सांस्कृतिक संगठन,विभागीय कलापथक दल के सांस्कृतिक कार्यकम। मद्य निषेध की प्रतिज्ञा एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करना। स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से नशापान के विरूद्ध आलेखों एवं अन्य प्रेरक समाचारों का प्रकाशन। महाविद्यालय एवं विद्यालय में मद्यपान,नशापान के विरूद्ध विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन,ग्राम स्तर पर नशामुक्ति नारों का दीवार लेखन एवं अन्य प्रचार-प्रसार कार्यक्रम शामिल है। इस अवसर पर उपसंचालक समाज कल्याण विभाग आशा शुक्ला,बीएमओ डॉ राकेश प्रेमी, बी आर पटेल,वरिष्ठ नागरिक एस एम पाध्ये,समेत विभाग के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें।


चक्रधारी/4/ फोटो

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad