*मुख्य अतिथि : जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो (छ.ग) खुज्जी विधानसभा 77*
*अध्यक्षता : खिलेशवर साहू (मंडल महामंत्री भाजपा छुरिया)*
*विशेष अतिथि : हेमलता महा नदिया (सरपंच) , हेतराम साहू (वरिष्ठ भाजपा नेता) , शेखर भरतद्वाज (वरिष्ठ भाजपा नेता)*
*खुज्जी विधानसभा के ग्राम साल्हेटोला में दो दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि जगजीत सिंह भाटिया ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और गांव की सुख समृद्धि की कामना की और क्षेत्र के लिए मांगा आशीर्वाद भाटिया ने कहा कि नवरात्रि नौ दिन बहुत ही विशेष होते हैं। इन नौ दिनों में प्रत्येक गांव में माता रानी का नवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से एवं पूर्ण सुदृढ़ता के साथ* *मनाए जाते हैं। इस अवसर पर सभी ग्रामों में मां शीतला मंदिर में ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाते है। जिससे मनोकामना की प्राप्ति होती है। ज्योति कलश का अभिप्राय उजाला में ज्ञान रूपी गंगा प्रकाश डुबकी लगाने का हमें अवसर प्राप्त होता हैं।
कि हम हमारे जीवन में बुराइयों को त्याग कर अच्छाई की ओर बढ़े , और सदाचार अपनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें। हम जब अच्छाई के मार्ग पर चलते हैं, तो ऊपर वाला भगवान हमारा भला करता है। आज नवरात्रि का छठवां दिन इस दिन को छठवां रूप मां कात्यायनी (दुर्गा जी) होती है। मां कात्यायनी जी की उपासना आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ ,धर्म , काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। रोग, शोक , संताप और* *भय नष्ट हो जाते है । जस झांकी के माध्यम से हमें हमारे समस्त देवी देवताओं का यश गान करने और सुनने का अवसर प्राप्त होता है। जिससे हमें सभी देवी देवताओं का महिमा प्राप्त होती है। साल्हेटोला के माता बहने बड़े बुजुर्गो को मेरा प्रणाम एवं स्नेही बच्चो को ढेर सारा प्यार।
*नौजवान साथियों को मेरा नमस्कार। आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माता रानी की कृपा इस गांव के प्रत्येक व्यक्ति पर बनी रहे।* *आप सभी का दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की करें।* *मुझे बुलाया मान दिया इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।उक्त कार्यक्रम में खिलेश्वर साहू जी ने कहा कि , आप सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई। इसी तरह से प्रत्येक कार्य में हमारी गांव की एकता बनी रहनी चाहिए।
और हमें मानव समाज में व्याप्त बुराइयों को छोड़कर सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। क्युकी ये सत्यता है। जब तक हम अच्छाई की पहल नहीं करेंगे, तब तक उन्नति प्रगति का मार्ग प्रशस्त नहीं होगा, इसीलिए हम सभी को अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने आए हुए समस्त अतिथियों का धन्यवाद दिया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनूप चंद्रवंशी, बिसाऊ राम,परदेशी राम, वासुदेव विश्वकर्मा , विशाल साहू, रमाकांत साहू, डेमन सिंह, ध्यान सिंग, समस्त पंचगण, आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे ।*























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.