राजनांदगांव से संजू महाजन की रिपोर्ट
मानस महोत्सव में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहूं
तेलीनबांधा में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू को श्री राम गमछा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
खुज्जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेलीनबांधा में नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में समस्त ग्रामवासियो द्वारा मानस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव थी। आयोजक समिति एवं ग्राम वासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू को श्री राम गमछा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मानस महोत्सव को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गीता साहू ने कहा कि भगवान राम की लीला अपरंपार है। प्रभु श्री रामचंद्र के गुणों का अनुसरण करने से हमारा मानव जीवन धन्य हो जाता है।उनके मार्ग पर चलने से पाप: दुखो का नाश हो जाता है। प्रभु श्री राम ने अपना संपूर्ण जीवन नैतिकता के साथ सामाजिक व्यवहार का पालन करते हुए किए. भगवान राम सत्य एवं नैतिकता के प्रतिमूर्ति थे। मानस महोत्सव में मंचस्थ मंडली को जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू एवं अन्य उपस्थित अतिथियों ने श्रीराम टोकरी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरन मनीष जैन जी(समाजसेवी), दुलेश्वरी धरम वीर चंद्रवंशी जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरिया, श्रीमती राजकुमारी चंन्द्रवंशी, (सरपंच),सुमित साहू, पिताम्बर चन्द्रवंशी, रिटोबा चौहान ,ईश्वर लाल ,सरजू राम, (समिति अध्यक्ष) अनिल कुमार, ईश्वर लाल,मन्नू लाल,धरम लाल,हरिश कुमारचन्द्रवशी,देवकुमार,रामानंद चन्द्रवन्शी, शंकर साहू,नदेश कुमार सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण जनो की गरिमामय उपस्थिति रही।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.