Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 3, 2022

अमोरा में हुई नवधा रामायण की शुरुआत

 


अमोरा में हुई नवधा रामायण की शुरुआत 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चांपा - जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले माँ शँवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा (महंत) भांँठापारा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्रजी की असीम अनुकंपा से आज से अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ कलश यात्रा , देवपूजन के साथ किया गया। जिसके आचार्य पं० विश्राम प्रसाद पांडेय हैं और मुख्य यजमान सतीष भारती देवी कश्यप हैं। आज नवधा रामायण की शुरुआत नवयुवक मानस मंडली अमोरा के बलीराम कश्यप के गायन और रामलाल साहू के टीका के साथ हुआ। इसके पहले गाजे बाजे के साथ  कथास्थल से कलशयात्रा निकली और पूरे गांव का भ्रमण करते हुये देवरहा तालाब में जल भरकर पुन: कथास्थल पहुंची। तत्पश्चात आचार्य के द्वारा देव आवाहन - देवपूजन कर रामायण कथा का शुभारंभ किया गया। नवधा रामायण समिति अमोरा भांठापारा के संचालक प्रमोद साहू ने बताया कि हर वर्ष की भांँति इस वर्ष भी हमारे यहाँ कल आश्विन शुक्ल अष्टमी सोमवार 03 अक्टूबर को कलशयात्रा एवं देवपूजन के साथ कथा प्रारम्भ होगा। कथा विश्राम / चढ़ोत्री एवं रामायण प्रतियोगिता कार्तिक कृष्ण पक्ष तीज बुधवार 12 अक्टूबर को होगा। वहीं हवन , सहस्त्रधारा , ब्राह्मण भोज का कार्यक्रम कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी गुरुवार 13 अक्टूबर को संपन्न होगा। नवधा रामायण संचालक ने आगे बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवधा रामायण में शास्त्रीय संगीत / भजन संगीत / फिल्मी संगीत एवं लोक संगीत प्रतियोगिता रखी गई है। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 2551 रुपये , द्वितीय पुरस्कार 2051 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 1551 रूपये के साथ साथ रामायण ग्रंथ सप्रेम भेंट किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad