रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर शहीद नूतन सोनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट के सभी छात्रों के द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं नवरात्रि पर्व पर मां महामाया परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया नवरात्रि पर्व होने के कारण महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं और मंदिर दर्शन करने के दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा नारियल के छिलके,अगरबत्ती के पन्नी, फूल माला इत्यादि सामग्री को कुंड में, तालाब में डाल दिया जाता है जिससे वहां पर गंदगी फैल रही है
वही मंदिर परिसर में भी इस तरीके की गंदगी फैला दी जा रही है जिसे आज एनसीसी के छात्रों के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत एवं पुनीत नगर अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर, पंचमुखी कुंड, वीआईपी गेट व कुंड एवं कल्पेशरा तालाब के घाट हो साफ सफाई की गई हैं झाड़ू लगाकर कचरे को उठाया गया इस कार्यक्रम में शहीद नूतन सोनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी अधिकारी (C T) दीपक कुमार कौशिक,व्यवसायिक शिक्षक सच्चिदानंद साहू, सीनियर कैडेट पंकज व सी एस एम वेदांत कश्यप, मोहन निर्मलकर एवं एनसीसी के सभी छात्र उपस्थित रहे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.