*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी*
सौभाग्य ,धन संपदा और सौंदर्य की अधिष्ठात्री देवी मां महागौरी का पूजन कर आज मंदिरों में हवन किया गया।
महाष्टमी के दिन माता के दरबार में हवन पूजन करने से मां भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करती है।
महामाया मंदिर में आज अष्टमी के अवसर पर मां की विशेष पूजा अर्चना की गई और हवन पूजन कर कन्याओं का पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
आज महामाया मंदिर सहित राजधानी के सभी मंदिरों में हवन पूजन किया गया।
आज के हवन पूजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.