सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत भाजपा मंडल डौंडीलोहारा के भाजपाईयों ने कोरोना वैरियर व स्वास्थ्य कर्मचारियों किया सम्मान
डौंडीलोहारा-- भाजपा द्वारा चलाए जा सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत दिनांक 26 सितम्बर को डौंडीलोहारा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को भाजपा पदाधिकारियों ने सम्मान डायरी व पेन देकर की. सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में जिस प्रकार पूर्ण समर्पण व सेवा भाव सेअपने जान के परवाह किये बैगेर अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर कोरोना के मरिजों के ईलाज स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों ने कियें
इसके लिए उनका सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पूर्ण भारत देश सेवा कार्य के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान किया जाता है इसी तारतम्य आज हम यहाँ सम्मान का कार्यक्रम कर रहे हैं जिला बालोद के सभी भाजपा संगठन मंडल ईकाई द्वारा किया जा रहा है.
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल के अलावा मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, मंडल महामंत्री संदीप लोढ़ा, भाजयुमो जिला मंत्री पलाश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि धिरेन्द्र टांक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हिरेन्द गायकवाड़, हीरा ठाकुर,मुमताज खान, जसराज शर्मा, प्रभात डोसी, उमाशंकर साहू, श्री लोढ़ा, विसेश्वर विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.