सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत भाजपाईयों ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा व तैल चित्र पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया
डौंडीलोहारा--भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बालोद जिला के सभी मंडलों पर 17 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन से लेकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिन 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप सेवा कार्य किया गया दिनांक 02 अक्टूबर को डौंडीलोहारा मंडल के मंडल मुख्यालय टिकरा पारा में स्थित महात्मा गॉंधी जी के प्रतिमा पर भाजपाईयों ने माल्यार्पण किया तथा मूर्ति के आस पास में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र में भी माल्यार्पण किया गया
, इस सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक व जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल ने इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यक्रम के प्रभारी व संयोजक सह संयोजकों का 15 दिन सेवा कार्य सफलता पूर्वक जो चलाया इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर,जिला मंत्री जयेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे, मंडल महामंत्री संदीप लोढ़ा, सांसद प्रतिनिधि धिरेन्द्र टांक,
भाजयुमो जिला मंत्री पलाश गुप्ता, महिला मोर्चा जिला मंत्री सुभद्रा टांडेकर,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हिरेन्द गायकवाड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष पायल सोनी, पूर्व पार्षद जीवराखन कौमार्य, जसराज शर्मा, श्री लोढ़ा,आरती संचेती,अनुसुइया बाई कंवर, साहिबिन बाई सिन्हा, यश ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.