खुज्जी विधानसभा के नवागांव (पिनकापार) दशहरा महोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि - जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो (छ.ग) अध्यक्षता - मनीराम सहारे (जनपद सदस्य) विशेष अतिथि- शांति बाई सहारे (सरपंच), कांता साहु (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), पुना राम कंवर (ग्राम पटेल) नवागांव में दशहरा उत्सव में पहुंचे भाटिया ने कहा बुराई पर अच्छाई का जीत विजयदशमी पूर्ण रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने रावण का वध किया , उसी दिवस को दशहरा के रूप में मनाया जाता है। हलाकि रावण प्रबल प्रतापी परम विद्वान थे। लेकिन उसको उनके अहंकार ने डूबा के असुरी सेना का स्वामी बना दिया आतंको को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने वध कर समाप्त कर दिया ।हर साल दशहरा में हमे यह सिख मिलती है ,की हमे कभी अहंकार में नहीं रहना चाहिए ।हमे सत्य के राह पर चलना चाहिए। क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है , पराजित नही। रावण के पास सारी योग्यता होने के बाद भी उसके अहंकार ने
उसका सविनाश कर दिया । तो हम सब बुराई प्रतीक रावण के प्रतीकात्मक पुतले का वध कर दशहरा उत्सव मनाए। और अपने जीवन में सत्यता को बनाए।नवागांव में रामलीला का मंचन भी किया गया । उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेतराम साहु, छन्नू , आशाराम, बिहारीराम, खोरबहरा, राकेश, तिजुराम,एवं समस्त नवागांव के ग्रामवासी उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.