*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
*कसडोल:-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी आज गुरुद्वारा तेलासीपुरीधाम,जिला बलौदाबाजार भाटापारा में आयोजित गुरुदर्शन एवं संत समागम मेला में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री अरुण साव जी,
भंडारपुरी धाम के धर्मगुरु श्री द्वारिका दास साहेब जी, गुरुद्वारा तेलासीपुरी धाम के सर्वोच्च गुरु आसमदास जी गुरुगद्दीनशीन विशेष रूप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि ग्राम गिरौदपुरी, बलौदाबाजार जिला में पिता महंगुदास जी एवं माता अमरौतिन के यहाँ अवतरित हुये थे। गुरू घासीदास जी सतनाम धर्म जिसे आम बोल चाल में सतनामी समाज कहा जाता है , के प्रवर्तक है ।
गुरूजी भंडारपुरी को अपना धार्मिक स्थल के रूप में संत समाज को प्रमाणित सत्य के शक्ति के साथ दिये, वहाँ गुरूजी के वंशज आज भी निवासरत है। उन्होंने अपने समय की सामाजिक आर्थिक विषमता, शोषण तथा जातिवाद को समाप्त करके मानव-मानव एक समान का संदेश दिये। इनसे समाज के लोग बहुत ही प्रभावित रहे हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया एवं गुरु पूजन कर गुरुजनों का सम्मान किया गया।
आज के इस तेलासी पुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन एवं संत समागम मेला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, धर्मगुरु श्री द्वारिका दास साहेब जी भंडारपुरी धाम, सर्वोच्च गुरु आसमदास, गुरुगद्दीनशीन गुरुद्वारा, तेलासीपुरी धाम, गुरु श्री फलदास गुरुजी तेलाशी पुरीधाम, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री गुहाराम अजगले, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक श्री धरमलाल कौशिक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन मार्कंडेय पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले पूर्व मंत्री श्री दयालदास बघेल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े वरिष्ठ नेता श्री प्रहलाद रजक वरिष्ठ नेता श्री वेदराम मनहरे, श्री वेदराम जांगड़े अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दुर्गा महेश्वर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री विपिन बिहारी वर्मा अनसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री राजेश बारटे, श्रीमती लक्ष्मी साहू श्री खोज राम कोसले डॉ रमाशंकर बंजारे दक्षिण पलारी भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्री महेंद्र साहू कसडोल मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पटेल लवन मंडल के अध्यक्ष श्री विजय यादव पलारी मंडल के अध्यक्ष श्री नंद कुमार वर्मा महामंत्री श्री पवन कुमार वर्मा श्री राजू बंजारे श्री विजय कोसले सहित भारी संख्या में भाजपा नेतागण अनुसूचित जाति के नागरिक गण महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित थे






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.