बंडोल थाने में शिकायत, दस्तावेज मांगे, तो महिला पटवारी से की अभद्रता
सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी 02 अक्टूबर सिवनी जिले को बडोल उपतहसील के अंतर्गत ग्राम सिहोरा पटवारी हल्का नंबर 40 में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है।सके के दौरान एक महिला पटवारी से अभद्रता धक्का मुक्की और दस्तावेज फाले जाने की खबर सामने आई है। जिसकी लिखित शिकायत बडोल थाना में महिला पटवारी द्वारा दी गई है।
दस्तावज संकलन करते समय हुई अभद्रता
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला पटवारी ग्राम सिहोरा में घर घर जाकर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के दस्तावेज संकलन का कार्य कर रही थी।इसी बीच सिहोरा निवासी चंद्रकुमार पिता रोशन लाल द्वारा अपनी मां से महिला पटवारी को दस्तावेज नहीं देने की बात कहकर चला गया।
पटवारी का देखकर भड़क गया व्यक्ति
महिला पटवारी ने बताया कि जब पटवारी सर्वे के दौरान श्याम बाई पति रोशन लाल के घर प्राधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत पात्र हितग्राही होने पर दस्तावेज मांगे गए तो सिहोरा निवासी श्यामा बाई पति रोशन लाल ग्राम कोटवार संदीप डेहलिया और महिला पटवारी ज्योति कुमरे को देख भड़क गए और अभद्रता कर उन्हें घर से चले जाने के लिए कहने लगे।
समझाने का किया प्रयास
यह भी बताया कि हल्का पटवारी और ग्राम कोटवार ने उन्हें समझाने की कोशिश की।हम मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों के दस्तावेज की चाह पर अपके घर आएं हैं।आप हमें दस्तावेज उपलब्ध करा दें।हम चले जाएंगे। लेकिन अभद्रता करती रहे। और धक्का मुक्की के साथ पीठ पर हाथ भी मारा साथ ही सर्वे रजिस्टर को छीनने की कोशिश की जिसमें सर्वे छीनने का कोशिश की जिसमें सर्वे रजिस्टर फट भी गया।
थाने में हुई शिकायत
महिला पटवारी के साथ अभद्रता और मारपीट के साथ शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के मामले को लेकर महिला पटवारी ने बडोल थाने में लिखित शिकायत कार्य में दर्ज कराई है।साथ ही पंच नामा भी तैयार किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.