सी एन आई न्यूज सिवनी लखनादौन से जयप्रसाद सल्लाम की रिपोर्ट
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति परिषद मध्यप्रदेश ब्लाक लखनादौन
सभी सम्मानीय साथियो, समस्त अनुसूचित जाति वर्ग के [13 समाज के व्यक्ति] साथियों को सूचित किया जाता है कि सिवनी-बालाघाट लोकसभा के सांसद ढालसिंह बिसेन द्वारा अनुसूचित को भारतीय संविधान द्वारा मिले संवैधानिक अधिकार आरक्षण नकली,फर्जी बागरी समाज के लोगों को गलत फायदा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।अगर बागरी राजपूतों को अनुसूचित जाति मे शामिल कर लिया जाता है तो हमारी अनुसूचित जाति को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों का पूरे जिले के साथ-साथ प्रदेश व देश मे हनन होगा तथा आरक्षण के अधिकार से वंचित हो जायेंगे।अगर ऐसा हुआ तो अनुसूचित जाति के कोई भी व्यक्ति शासकीय सेवाओं मे नही आ सकेंगे और हमारी आने वाली पीढ़ियां हमे कभी माफ नही करेंगी। अत:सिवनी जिले के सभी अनुसूचित जाति/जनजाति के वरिष्टजन,भाईयों-बहनों,युवा साथियों से अपील है कि दिनांक 17/10/2022 दिन सोमवार को ब्लाक लखनादौन मे तहसील परिसर एवं जनपद पंचायत के सामने डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के पास दोपहर 12.00 बजे से आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन,ज्ञापन,रैली मे शामिल होकर अपनी एकता का परिचय देकर अपने अधिकारों को बचाने के लिये संगठित हों॥निवेदक:-समस्त अनुसूचित जाति(13समाज के व्यक्ति)& हीरालाल डहेरिया जिला उपाध्यक्ष मेहरा समाज महासंघ जिला सिवनी


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.