*जिला कबीरधाम में वर्ष 2016 से वर्ष 2022 की अवधि में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध मादक पदार्थ गांजा के मामलों में जप्त किये गये मादक पदार्थ का किया गया नष्टीकरण*।
*वर्ष 2016 से वर्ष 2022 में कबीरधाम पुलिस द्वारा आरोपियों से जप्त मादक पदार्थ गांजा के 108 प्रकरण में 6135.430 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 70393325/ रूपये किया गया था जप्त।*
*01 प्रकरण चरस के मामले में जप्तशुदा 560/ ग्राम मादक पदार्थ चरस कीमती 300000/ रूपये किया गया था, जप्त।*
*कुल 109 प्रकरण में मादक पदार्थ गांजा/चरस की कुल कीमत-70693325/ रुपये नारकोटिक माल खाना में था जप्त।*
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री बी.एन. मीणा एवं उप. पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांँव श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा पूर्व में जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु उचित कार्यवाही करने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।
अवैध मादक पदार्थो के नष्टीकरण कार्यवाही करने आदेश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा जिला के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार जिला कबीरधाम के थाना/ चौकी में दर्ज प्रकरणों से जप्त मादक पदार्थ
गांजा/चरस वर्ष 2016 से वर्ष 2022 की अवधि के 108 मामले अवैध मादक पदार्थ गाँजा के एवं 01 मामला अवैध मादक पदार्थ चरस का कुल-109 प्रकरणों से जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा/चरस नारकोटिक माल खाना कबीरधाम में सील बंद भवन में जप्त कर रखा गया तथा मामले में संलिप्त आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया था।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.