सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति डौंडीलोहारा में अष्टमी के पावन अवसर पर एक विशेष रूप से पूजन कार्य संपन्न किया गया।
डौंडीलोहारा
:- सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति मेंनरोड डौंडीलोहारा में अष्टमी के पावनअवसर पर एक विशेष रूप से पूजन कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर कम से कम 500 व्यक्तियों ने अपने हाथ में दीपक लेकर माता महागौरी का पूजन अर्चनाकर अपने सफलतम जीवन के लिए मां से कामना की।
माता महागौरी की एक कथा प्रचलित है जिसके अनुसार माता महागौरी चालीसा का अध्ययन या श्रवण किया जाए तो समस्त कष्टों का मां निवारण करती है। इस अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति मेन रोड डौंडीलोहारा के द्वारा सबके लिए दीपक का प्रबंध सुबह से कर लिया गया था । इसमें तुम नाथ बाबा का विशेष योगदान रहा है।
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.