*बोड़ला पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*
*मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*
*आरोपी के कब्जे से कुल 20 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 200,300/ रुपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल कीमती 80,000/ रुपये व 01 एंड्राइड मोबाइल फोन किमती 10,000/ रुपये कुल 2,90,300/ रुपये को पुलिस ने किया गया जप्त।*
*01 आरोपी के विरुद्ध थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 285/22 धारा 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*
कबीरधाम जिले के थाना बोड़ला पुलिस को गांजा तस्करी करने वाले 01 आरोपी को धर दबोचने में बड़ी सफलता मिली है। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा/ शराब का परिवहन एवं बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक श्री व्यास नारायण चुरेंद्र के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लगातार असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने अभियान चलाया जा रहा है।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.