06 अक्टूबर 2022
रायपुर : रायपुर के बोरियाखुर्द खेल मैदान में प्रथम वर्ष दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें लगभग 10000 लोगों की उपस्थिति रहे। दशहरा के दिन बच्चों के लिए पतंग उत्सव के साथ शुभारंभ किया । उसके पश्चात शाम 4:00 बजे से छत्तीसगढ़ी नृत्य और गायन का आयोजन महिला मंडल दलों एवं बच्चों के द्वारा किया गया। तत्पश्चात रामलीला का संगीतमय मंचन किया गया, भव्य आतिशबाजी और रावण, कुंभकरण, मेघनाथ का दहन किया गया ।रात्रि कालीन कार्यक्रम में श्री प्रवीण दुकालू यादव जी के टीम के द्वारा जस गीत का गायन और नृत्य का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी एवं पूर्व विधायक श्री नंदकुमार साहू जी, पार्षद श्रीमती उमा चंद्रहास निर्मलकर ,पूर्व पार्षद कमल साहू, मुकेश साहू, जितेंद्र धुरंधर, तिलक राम साहू, मोहनलाल साहू ,विनय साहू आदि उपस्थित रहे ।
दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री गजेंद्र तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री लच्छुराम निषाद ,सचिव रुद्र कुमार साहू ,श्री लेख राम साहू ,संरक्षक श्री एन के शुक्ला ,श्री रामाधार साहू एवं सदस्यगण रमेश कुमार नंदे ,श्री कमलेश साहू ,रोहित साहू, नरेश साहू ,रोशन लाल साहू डी पी पटेल ,सुरेंद्र सिन्हा,दुजराम साहू,संदीप साहू ,जानुराम, आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
प्रेषक :-
डॉ. रोशन साहू
मीडिया प्रभारी
दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव समिति बोरियाखुर्द
मोबाइल नंबर : 9826135584


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.