विश्व दृष्टि दिवस में बम्हनी चारभाठा छुरिया में साइटसेवर्स इंडिया एवं जिला अंधत्व नियंत्रण समिति राजनांदगांव से क्रिशचयन फेलोशिप हॉस्पिटल राजनांदगांव के सहयोग से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविंद्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मंडल छुरिया, अध्यक्षता धर्मेंद्र साहू सरपंच ग्राम पंचायत बम्हनी चारभाठा ,विशेष अतिथि यादव दास वैष्णव, लेखराम निर्मलकर,पारस साहू,डॉ चतुर्वेदी,हिमांचल साहू,की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया साथ ही मुख्य अतिथि रविन्द्र वैष्णव ने शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि आँख की रोशनी सही है तभी आप दुनिया की आनन्द ले सकते हैं
आँख हमारे शरीर का अति महत्वपूर्ण एव संवेदनशील अंग हैं जिसका उचित समय पर देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है दृष्टि है तो सृष्टि हैं यह कहावत चरितार्थ करता है कार्यक्रम को सरपंच धर्मेंद्र साहू ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि हमे आँख के साथ साथ शरीर सभी अंगों समय समय का देखभाल करने की आवश्यकता हैं जिससे हम सेहत अच्छा रहे आयोजन में कृतलाल यादव ,प्रेमु यादव , शत्रुहन वैष्णव,फगनी बाई कुंजाम,प्रीतम सिन्द्राम,कार्यकम का सचालन धनकर सर द्वारा किया गया बड़ी संख्या में ग्रामवासी गण उपस्थित रहे




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.