थाना मोहगांव दिनाक 05/11/2022थाना मोहगांव क्षेत्र के ग्राम झिरिया (देवरच्चा)में किया गया सामुदायिक पुलिसिंग का कार्यक्रम
बैंको से लेन देन करते रखने वाली सावधानियां, अभिव्यक्ति एप, साइबर जागरूकता, पॉक्सो एक्ट के तहत दी गई जानकारी
कार्यक्रम में खेल सामाग्री का किया गया वितरण
विवरण- माननीय पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती नेहा पाण्डेय ,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमान प्रशांत खाण्डे के मार्ग दर्शन में धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में पुलिस व जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करने सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम करने निर्देश प्राप्त हुआ था।
कि आज दिनांक 10/11/2022 को थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित ग्राम झिरिया (देवरच्चा)में सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन किया गया स्कूल बच्चो को स्टेज में बोलने के लिए प्रोत्साहित किया गया, तथा ग्राम में खेल समिति का गठन किया गया, कार्यक्रम में महिला समुह के कार्यकर्ता , खिलाड़ी एवं ग्रामीणजन सहित उपस्थित थे। कार्यक्रम में खेल सामाग्री क्रिकेट किट सेट ,कैरम बोर्ड ,फुटबाल एवं बालीबाल वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के पटेल ,पंचगण, महिला समुह ,ग्रामीणजन एवं क्षेत्रीय जनपद उपस्थित थे।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहगांव सतीश पुरिया एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान है।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.