कबीरधाम पुलिस एवं आस्था समिति के द्वारा 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर बाल सुरक्षा सप्ताह एवं चाई
ल्ड लाईन से दोस्ती कार्यक्रम का किया भव्य शुभारंभ।
14 नवंबर 2022 से 20 नवंबर 2022 (01 सप्ताह) चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह जिले भर में चलाया जा रहा है।
जिले के अलग-अलग स्कूल कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानो में तिथि वार कार्यक्रम का आयोजन कर आमजन महिला/ पुरुष बालक/बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देकर किया जाएगा जागरूक।
शहर के विभिन्न गली मोहल्ले एवं चौक चौराहों में 02 अलग-अलग टीम द्वारा चाइल्ड विंग फोर्स एकेडमी के बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकालकर आम जनों को किया गया जागरूक।
जिले के अलग-अलग गांव एवं थाना क्षेत्र में अंजोर रथ फैलायेगा जागरूकता का प्रकाश।
अंजोर रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।
मंत्रालय भारत सरकार महिला एंव बाल विकास विभाग एंव चाईल्ड लाईन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कबीरधाम जिले में चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना का क्रियान्वयन आस्था समिति कवर्धा के द्वारा किया जा रहा है।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक कबीरधाम जिले में बाल सुरक्षा सप्ताह एवं चाईल्ड लाईन से दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी तारतम्य में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह एवं महिला सेल प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक श्रीमती विजया कैवरत, डी.सी.आर.बी. प्रभारी श्रीमती ज्योति सिन्हा के द्वारा पुराने पुलिस लाइन में स्थित फोर्स एकेडमी परिसर में बाल सुरक्षा सप्ताह एवं चाइल्डलाइन से दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम शाम 4:00 बजे महिला सेल, डी.सी.बी. प्रभारी, चाइल्डलाइन की टीम एवं शहर के फोर्स एकेडमी/चाइल्ड विंग के बालक बालिकाओं के साथ शहर के विभिन्न गली मोहल्ले एवं चौक चौराहों पर जाकर बालक बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी नारा लगाकर आम जनों को जागरूक किया गया।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.