मेडिकल कालेज के लिए राह हुआ आसान, 41 एकड़ शासकीय भूमि चिन्हांकित
बीज निगम को मिलेगा जमीन के बदले जमीन, प्रशासनिक कार्यवाही शुरू
मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा पर जिला प्रशासन द्वारा किया जा अमल
कवर्धा, 14 नवम्बर 2022। कबीरधाम जिले में बरसो पुरानी मेडिकल कॉलेज खुलने और कॉलेज के लिए 41 एकड़ 25 डिसमिल शासकीय भूमि मिलने का राह आसान हो गया है। कवर्धा में मेडिकल कॉलेज के लिए छत्तीसगढ़ बीज निगम ने अपनी 58 एकड़ 23 डिसमिल जमीन से 32 एकड़ 72 डिसमिल जमीन देने के लगभग तैयार हो गया है। इस 32 एकड़ भूमि से लगा हुए दो अलग-अलग पार्ट में 2 एकड़ 4 डिसमिल और 6 एकड़ 49 डिस्मिल घास जमीन की तलाश पूरी हो गई है। इस तरह कुल मेडिकल कॉलेज के लिए 41 एकड़ 25 डिसमिल शासकीय भूमि का चिन्हांकर कर लिया गया है। बीज निगम को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हे अन्य स्थान पर शासकीय भूमि दिया जाएगा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर कवर्धा राजस्व विभाग बीज निगम को जमीन के बदले अन्य शासकीय भूमि देने लिए शासकीय जमीन खोजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल अभी 20 एकड़ जमीन भी खोज लिया गया है।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.