शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय कोनचरा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस बाल दिवस बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रिपोटर बैजनाथ पटेल बेलगहना (कोंचरा )
बेलगहना /शसकीय प्राथमिक शाला कोंचरा मे बालदिवस कार्यक्रम मनाया गया सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके देश के प्रति योगदान और बच्चों के प्रति उनका लगाव को विस्तार से विद्यालय के शिक्षक पुष्पेन्द्र तिवारी के द्वारा बताया गया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा गीत कविता भाषण चुटकुले आदि प्रस्तुत कर बालदिवस के अवसर पर बालसभा का मंचन बडे ही सुंदर ढंग से किया गया।
उक्त कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय कोंनचरा के प्रधानपाठक श्री हरिशंकर सिंगरौल तथा दिलेश कुमार घृतलहरे के साथ माध्यमिक विद्यालय कोनचरा के शिक्षक
श्री बलराम पैकरा के द्वारा भी बाल दिवस की आवश्यक जानकारी बच्चों को प्रदान की गई तथा ग्राम पंचायत कोनचरा के वरिष्ठ आदरणीय श्री सुदेश पटेल आदरणीय वीरसिंह (समाज सेवक ) के साथ श्री गौशीतल पटेल जी शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.