संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट
हमर बेटी हमर मान आईपीएस अंकिता शर्मा मैम के निर्देशानुसार शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल खैरागढ़ में किया गया
कार्यक्रम कार्यक्रम में लगभग 500 की संख्या में स्कूली छात्राएं एवं शिक्षक हुए उपस्थित। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में की जा रही है लगातार हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम. आईपीएस अंकिता शर्मा मैम पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती नेहा पांडे एसडीओपी खैरागढ़ श्री एलसी मोहले के मार्गदर्शन में आज शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम के अंतर्गत थाना प्रभारी खेरागढ़ निरीक्षक राजेश साहू प्रधान आरक्षक सविता वर्मा प्रधान आरक्षक आशीष वर्मा आरक्षक दिलेश्वर साहू की टीम के द्वारा एक कार्यक्रम संपादित किया गया जिसमें महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध पॉक्सो अधिनियम चिटफंड अधिनियम साइबर क्राइम जस्टिस जुवेनाइल एक्ट के संबंध में जानकारी दिया गया
तथा हमर बेटी हमरमान एवं अभिव्यक्ति एप की जानकारी देकर जागरूक किया गया इसी दरमियान बच्चों के द्वारा विवेचना के संबंध में प्रश्न किए जाने पर नारको टेस्ट बियोस टेस्ट पॉलीटेस्ट इत्यादि के बारे में भी जानकारी दिया गया अच्छे प्रश्न पूछने वाले बच्चों को इनाम भी वितरित किया गया बच्चों ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह दिखाते हुए अपने कैरियर से संबंधित भी प्रश्न पूछे कानून का पालन करने ट्रैफिक नियमों का पालन करने इत्यादि का भी समझाइश दिया गया इस प्रकार के कार्यक्रम जिले में अन्य थानों में भी लगातार किए जा रहे हैं हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम को जिले में विशेष प्राथमिकता दिया जा रहा है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.