भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 17 नवम्बर को दिल्ली में विशाल रैली एवं धरना प्रदर्शन
सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में निजीकरण एवं विनिवेश के विरोध में दिल्ली संसद भवन पर भारतीय मजदूर संघ के आह्वानपर 17 नवम्बर को विशाल रैलीएवं धरना प्रदर्शन होगा ।
बालोद जिला ब्यूरो प्रमुख :- प्रदीप सहारे
दल्लीराजहरा :-
सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में निजीकरण एवं विनिवेश के विरोध में दिल्ली संसद भवन पर भारतीय मजदूर संघ के आह्वानपर 17 नवम्बर को विशाल रैलीएवं धरना प्रदर्शन होगा ।
जिसमे छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी हिस्सों से बीएमएसपदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में सार्वजनिक क्षेत्र मेंकार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। भारतीय मजदूर संघ बालोद के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया की सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के निजीकरण एवं विनिवेश केविरोध में कर्मचारियों के हित में संसद भवन दिल्ली में विशालरैली एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।जिसमे भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी कर्मचारी संघ,बीएमएस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता, कर्मचारी और मजदूर मुख्य रूप से शामिल होंगें।
जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने उपरोक्त धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
आपको बता दें कि भारतीय
मजदूर संघ छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के हित मे सदैव
तत्पर रहता है और उन्हें न्याय
दिलाने का हर संभव प्रयास
करता है ।
प्रमुख मांगे :- सार्वजनिक
उपक्रमों के निजीकरण,
विनिवेश पर रोक, संविदाकरण
/ आऊटसोर्सिंग पर रोक, एन.
सी. डब्ल्यू. ए. 11 वेतन
समझौता जल्दी करो, कोयला
उद्योग में भर्ती जारी रखने, ठेका
श्रमिकों के लिये 8 घंटे काम
सुनिश्चित कर एच.पी.सी. का
वेतन भुगतान करने, सामाजिक
सुरक्षा (सी. एम. पी. एफ.
पेन्शन) प्रदान कर ठेका श्रमिक
एवं परिजनों को बेहतर
चिकित्सा सुविधा प्रदान करने,
सी. पी. आर. एम. एस. चिकित्सा
स्कीम को कैशलेस कर त्रुटियों
में आवश्यक सुधार और सी.
एम. पी. एफ. संस्था को सुधारने।
मुश्ताक अहमद जिला मंत्री
भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.