संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट
आज दिनांक 13:11:2022 को
मोटर सायकल से ज़िले के पुलिस कप्तान
ने पुनः किया अति संवेदन शील क्षेत्र का दौरा ..
जिला खैरागढ़ छुई खदान गंडई के
पुलिस कप्तान माननीया सुश्री अंकिता शर्मा पहुंचे जिले के अतिसंवेदनशील बीहड़ इलाके में...
🔹नवगठित जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के पुलिस कप्तान ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना गातापार एवं बकर्कट्टा क्षेत्र के अति संवेदनशील ग्रामों में संयुक्त रूप से *टाटीढार संजारी* के जंगल ग्राम में पैदल भ्रमण कर लोगों से मेल मिलाप कर उनकी समस्या से रूबरू होने और
बीहड़ एलाके कि जीवन शैली व दिनचर्या के विषय में जानकारी लेकर चर्चा किया गया । तत्पश्चात् नक्सल संवेदनशील ग्राम समूँदपानी में
सिविक एक्शन कैंप लगाकर और
हमर बेटी हमर मान
कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों से मिल कर उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य के सम्बंध में बारीकी से जानकारी लिए
ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्या के बारे में अवगत हुए.
🔹खेल सामग्री वितरण कर बच्चों के साथ खेल का आनंद लिया, कैरम बोर्ड क्रिकेट खेल कर ग्रामीणों एवं पुलिस फोर्स का उत्साहवर्धन किए.
🔷 पोलिस कप्तान को क्रिकेट खेलते देख ग्राम के महिला, बच्चे , युवा व समस्त ग्राम वासी हुए गदगद।
नन्हे प्राथमिक स्कूल स्तर के नौनिहाल 30-40 बच्चों द्वारा भोले मन से स्कूल बैग कि माँग कि मांग किया गया!
🔹जिस पर माननीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने सहज स्वभाव से त्वरित उपहार स्वरूप बच्चों को बैग उपलब्ध करवाने आश्वासन दिया।
🔹 बच्चो से वार्तालाप में पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें बड़े होकर कुछ अच्छा बनने के लिए प्रेरित किया गाया। बच्चो का उनके पढ़ाई के प्रति उत्साह देख कर सभी पुलिसकर्मी भावविभोर हो गये।
🔹थाना बकर्कट्टा में अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बेडमिंटन खेल कर किया उनका उत्साह वर्धन.
सिविक एक्शन पश्चात पुलिस अधीक्षक एवं टीम ने मोटरसाइकिल से अति संवेदनशील इलाके का भ्रमण किया जिसमें क्रमश: साल्हेवारा , रामपुर , घोठा , हाँथीझोला, टाटीढार संज़ारी, समूँदपानी बकरकट्टा, कुमरवाडा, जुरला खार,
कौवा बहारा, ढोर्राडीह, भावे, लक्ष्णा झरिया, कासी बाहरा, लांमरा, बेताल रानी घाटी, देवरच्चा, बुडहानभाट होते,
छुई खदान खैरागढ़ तक पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वत: बाइक से पेट्रोलिंग किया गया उक्त कार्यक्रम से समस्त पुलिस फोर्स में पुनः मनोबल एवं टीम स्पिरिट का संचार हुआ वही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। अवसर पर थाना प्रभारी गातापार जितेंद्र डहरिया, थाना प्रभारी बकर्कट्टा शक्ति सिंह SP ऑफ़िस के स्टाफ़ ज़िला DRG एवं CAF की टीम साथ रही।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.