आज जूही चांवला जन्मदिन विशेष
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
मुम्बई - बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 को अंबाला (हरियाणा) में हुआ था इनकी माता का नाम मीना सरसों और पिता का नाम एस०सरसा है। जूही ने वर्ष 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। ब्यूटी पीजेंट में सफलता पाने के बाद जूही ने बॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने वर्ष 1986 में फिल्म 'सल्तनत से बालीवुड में कदम रखा , लेकिन उनकी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके दो साल बाद ये फिल्म कयामत से कयामत तक में आमिर खान के साथ नजर आयी फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और जूही रातों- रात स्टार बन गईं। इस फिल्म के लिये उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया , इसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वर्ष 1992 में 'कारोबार' की शूटिंग के दौरान ही राकेश रोशन ने जूही और जय की मुलाकात करायी थी जय मेहता मल्टीनेशनल कंपनी मेहता ग्रुप के ओनर हैं उनकी सीमेंट और की दो कंपनियां भी है। जूही बेटा चावला ने साल वर्ष 1995 में उद्योगपति जय मेहता से गुपचुप और सादगी से शादी की थी। अपनी जुही चावला ने बिजनेसमैन जय स्कूली पढ़ाई मेहता को वर्ष 1997 में अपना मुंबई हमसफर बनाया। जूही चाहतीं तो किसी स्टार के साथ शादी कर सकती थी लेकिन उन्होंने एक गैर फिल्मी सख्श को अपना हमसफर बनाना ज्यादा पसंद किया। दोनों की मुलाकात राकेश रोशन ने करवाई थी। जूही जब प्रेग्नेंट हुई तब उनकी शादी का खुलासा हुआ था। हालांकि जय मेहता की यह दूसरी शादी थी उनकी पहली शादी सुजाता बिड़ला से हुई थी। वर्ष 1990 में प्लेन क्रैश हादसे में उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था इसके बाद जय और जूही करीब आये थे। उनकी शादी को लेकर लोगों ने उन पर पैसों के लिये शादी करने का आरोप भी लगाया। जूही को एक बेटी जाह्रवी और एक बेटा अर्जुन है। जान्हवी ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुम्बई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। जूही के मुताबिक जान्हवी की दिलचस्पी फिल्मी दुनियां में बिल्कुल नहीं है। जाह्नवी की उम्र अभी 20 वर्ष है और लंदन से पढ़ाई करने के बाद वह अभी से अपने माता पिता का बिजनेस सम्हाल रही है एक इंटरव्यू के दौरान जूही ने कहा था मैं उस वक्त अपने कैरियर पर ध्यान दे रही थी। उस दौरान मुझे कई चीजों में कामयाबी मिल रही थी। मैं अपने कैरियर को जारी रखना चाहती थी और इसी बीच में सब हो गया। मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया और अपना काम करती रही। जूही ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। जिसमें कयामत से कयामत तक , बोल राधा बोल , स्वर्ग , हम हैं राही प्यार के , डर , यस बॉस , दीवाना मस्ताना , राजू बन गया जेंटलमैन , प्रतिबंध , अर्जुन पंडित , फिर भी दिल है हिंदुस्तानी , पहेली और एक जैसी कई फिल्में शामिल है। जूही आखिरी बार वर्ष 2019 में बनी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आयी थी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.