संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट
जिला खैरागढ़ - छुईखदान - गंडई (छ0ग0)
मनी डबलिंग के फरार आरोपी
कुंदन यादव पिता सुरेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ईटार थाना गातापार जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई को गिरफ्तार
करने मे मिली बड़ी उक्त आरोपी मध्यप्रदेश में डबलिंग के मामले में कई दिनों से फरार चल रहा था
माननीय पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ छुईखदान गंडई सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने करोड़ों रुपए के मनी डबलिंग एवं फर्जीवाड़ा के आरोपी को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश पुलिस को सौंपा गया।
प्राप्त सूचना अनुसार अन्य तीन आरोपी पूर्व से ही बालाघाट मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा मास्टरमाइंड सहिततीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था
फरार आरोपी कुंदन यादव के ऊपर करोड़ों रुपए छुपाए रखने एवं मनी डबिंग का मामला दर्ज है
उक्त आरोपी का महीनों से बालाघाट पुलिस टीम तलाश कर रही थी|
KCG पुलिस द्वारा पूछताछ में पाया गया के इनके द्वारा ज़िले में या प्रदेश में इस प्रकार की घटना कारित नहीं की गई है।
माननीय पुलिस अधीक्षक खेरागढ़ छुईखदान गंडई के नेतृत्व में बनी टीम ने कई महीनों से फरार चल रहे आरोपी को दबिश देकर दबोचा पश्चात बालाघाट पुलिस मध्यप्रदेश के हवाले किया।
उक्त आरोपी के खैरागढ़ में पंजाब नेशनल बैंक रखे 20 लाख रुपये से अधिक के रक़म को सीज़ करवाने में भी खैरागढ़ पोलिस क़ि अहम भूमिका रही..
उक्त करवाई में थाना प्रभारी जीतेन्द्र डहरिया एवं गातापार थाना के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.